टूटे पुल से पार करनी चाही रावी, गंवानी पड़ गई जान

चंबा। रावी नदी पर क्षतिग्रस्त पुल से गुजरने वाले व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मृतक की पहचान कर्म चंद निवासी बकाणी के रूप में हुई है। जोकि रविवार को दोपहर के समय बकाणी के पास रावी नदी पर टूटे हुए पुल के उपर से जाने का प्रयास कर रहा था। यह पुल पिछले दिनों रावी नदी में आई बाढ़ के कारण टूट गया था। पुल के बीच में मात्र लोहे की तारें बची थी। जिनके उपर चलना नामुमकिन था। इसके चलते स्थानीय लोगों ने इस पुल के उपर से आवाजाही करना बंद कर दिया था। लेकिन रविवार को दोपहर के समय कर्म चंद अपनी जिद के चलते क्षतिग्रस्त पुल के उपर से गुजरने लगा। जैसे ही वह पुल के बीच में तारों के उपर से चलने लगा तो अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरा। उसे बचाने के लिए स्थानीय लोग रावी नदी के तट की तरफ भागे। लेकिन रावी नदी के तेज बहाव में वह लापता हो गया। उसकी तलाश को लेकर सर्च अभियान चलाया गया। शाम के करीब 3:00 बजे पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर रावी नदी में ढूंढ लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *