मंडल अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर की अगुवाई में पांगी में भाजपा ने मनाया सेवा पखवाड़ा

 

चंबा। भाजपा मंडल पांगी ने सोमवार को सेवा पखवाड़ा मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाना था। लेकिन किलाड़ अस्पताल में रक्त को स्टोर करने की व्यवस्था नहीं होने के कारण रक्तदान शिविर नहीं लगाया जा सका। हालांकि रक्तदान करने के लिए पूरे उत्साह के साथ भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे। मंडल अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सेवा पखवाड़ा राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा मंडल पांगी में भी इस पखवाड़े को मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *