सत्ता में आने के बाद गरीबों का खून चूस रही कांग्रेस सरकार: डॉ जनक

 

चंबा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों को मिल रही सुविधाओं को खत्म करने में उतारू है। कांग्रेस ने भाजपा के समय में गरीबों के उत्थान के लिए शुरू की गई गृहणी योजना, बीपीएल को मुफ्त राशन, आयुष्मान और सहारा योजना में बजट का प्रावधान नहीं करते हुए इन योजनाओं का बंद कर दिया है। इन योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थी आज परेशान हो रहे हैं। यह बात भरमौर विस क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज ने अपने संबोधन में कही। शनिवार को विधायक पांगी दौरे पर पहुंचे। किलाड़ में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य व जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत लोनिवि के परिधि गृह में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. जनक राज कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज आम लोग काफी परेशान हैं। लेकिन सरकार अपने हित साधने में लगी हुई है। कर्मचारी वर्ग हड़ताल कर रहे हैं। जनजातीय क्षेत्र के विकास की तरफ भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस ने झूठे वायदे करके प्रदेश की जनता को ठगा और सत्ता हथियाई। इसका जनता को पता लग चुका है। हिमकेयर से जहां गरीबों का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त ईलाज हो रहा था। ऐसी स्कीम को भी सरकार ने बदं कर दिया है। सरकार का गरीबों के हित को लेकर कोई भी योजना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *