दो दर्जन लोगों को अवैध रूप से कशमल जडें निकालते वन विभाग ने दबोचा

 

( जिला ब्यूरो प्रमुख)। चुराह वन मंडल में वन विभाग ने अवैध रूप से कशमल की जड़े निकालने वाले दो दर्जन लोगों को 4.15 लाख रूपये जुर्माना ठोंका है। साथ ही 45 क्विंटल कशमल की जडें भी अपने कब्जे में ली है। पिछले दस दिनों में वन विभाग 33 कर्मचारी अवैध कशमल निकालने के मामले की जांच कर रहे थे। इसमें दो वन परिक्षेत्र अधिकारी, आठ वन खंड अधिकारी व 23 वन रक्षक शामिल थे। जोकि दस दिनों तक सनवाल सहित आस पास की पंचायतो में दिन रात अपनी दबिश देते रहे। इस दौरान उन्होंने दो दर्जन लोगों को अवैध रूप से सरकारी वन भूमि से कशमल निकालते हुए धरा। कशमल की जडों की संख्या के आधार पर इन लोगों को वन विभाग ने जुर्माना लगाया। इसमें अधिकतर लोगों को वन विभाग की टीम ने रात के अंधेरे में कशमल की जड़ें निकालते हुए धरा।

 

मुख्य वन अरण्यपाल ने इस मामले में गहनता से जांच करने और अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालने वालों पर कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम पूरे सर्किल से तैनात की थी। इस टीम ने तीसा में जाकर उच्चाधिकारी के आदेशानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें जहां अवैध रूप से निकाली गई कशल की जडों को जब्त किया गया तो वहीं वन भूमि से अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालने वालों को मौके पर दबोचा भी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद चुराह के अन्य लोगों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि कई लोग वन विभाग की अनुमति के बिना ही कशमल की जडों को निकालते हैं। जोकि अब ऐसा करने से डरेंगे।

इनसेट

मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि कशमल जडों को अवैध रूप से निकालने के मामले में उन्होंने विशेष टीम को जांच में लगाया था। इस टीम ने दो दर्जन लोगों को अवैध रूप से कशमल जडें निकालते हुए धरा। इसमें 4.15 लाख रूपये जुर्माना भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *