महिला ने अपने पति, सास व ससुर के उपर लगाया दहेज परताडना का आरोप 

 

चंबा। एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला ने उनके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका पति व सास ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं। उसे बिना वजह तंग किया जाता है। इससे वह काफी परेशान है। साथ ही दहेज के लिए बार-बार की प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशान हो रही हैं। अब उसकी सहनशक्ति खत्म हो चुकी है। इसके चलते उसने न्याय पाने के लिए पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

 

ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यह मामला डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का है। जहां पर महिला शादी के नौ सालों से दहेज को लेकर प्रताड़ित की जा रही थी। लेकिन अब महिला ने अपने पति व सास ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *