चंबा में हर्ष महाजन भरेंगे सक्रिय राजनीति की नई पारी की हुंकार

चंबा। चंबा में हर्ष महाजन का जोरदार स्वागत करने के लिए जहां भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। तो वहीं हर्ष महाजन के हनुमान माने जाने वाले पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राज सिंह ठाकुर ने उनके स्वागत की तैयारी को अपनी पूरी जान ठोक दी है। हर्ष महाजन अपने किसी भी कार्य को राज सिंह ठाकुर के बिना नहीं करते। जब उन्होंने भाजपा का दामन थामा तो उनके हनुमान भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि कांग्रेस ने उन्हे रोके रखने के लिए कई तरह के लुभावने आश्वासन भी दिए। लेकिन उन्होंने सभी लुभावनो को दरकिनार कर हर्ष महाजन के साथ जाने का निर्णय लिया। इतना ही नहीं हर्ष महाजन के राज्यसभा सांसद बनने के सफर तक राज सिंह उनके साथ रहे। ऐसे में इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि यदि भाजपा में 2027 के विस चुनाव में हर्ष महाजन की चली तो वह राज सिंह ठाकुर के लिए पैरवी कर सकते हैं। इसको लेकर भले ही राज सिंह कुछ न कहते हों लेकिन उनके परशंशक इसको लेकर रोजाना चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल आज उनके भव्य स्वागत को लेकर भाजपा के साथ राज सिंह भी जुटे हुए हैं। राज्य सभा सांसद बनने के बाद वह पहली बार चंबा आ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *