भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया जनता से किया अपना एक भी वादा: प्रियंका गांधी

 

चंबा। केंद्र की भाजपा सरकार ने जीतने वादे किए थे उन सभी वादों को उन्होंने तोड़ दिया है। यह बात अखिल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की बातें न गहरी हैं न इन पर भरोसा कर सकते हैं। हल्की बाते हैं। मोदी जी देश में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी आपकी भैंस चुरा लेगी और मंगलसूत्र चुरा लेगी, ये कैसी बातें हैं। कांग्रेस 55 सालों तक सत्ता में रही लेकिन अमीर पार्टी नहीं बन पाई। लेकिन भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और भ्रष्ट कांग्रेस को कहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने विधायकों को खरीदकर कभी सरकारें नहीं गिराईं।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 8500 रुपये हर महीने देंगे, महिलाओं को सरकारी नाैकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा। श्रमिकों के लिए 400 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी का कानून लाएंगे। मनरेगा को मजबूत किया जाएगा। शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा। 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। नाैजवानों के लिए पांच हजार करोड़ कास्टार्टअप फंड बनाएंगे। अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा।

 

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी हिमाचल आकर पर्यटक की तरह भ्रमण करते हैं और कैमरे से फोटो खींचते हैं। इसके बाद पोस्ट डालते हैं। मोदी जी कट गए पूरी जनता से, चंबा से। उन्हें आपके संघर्षों के बारे में कुछ मालूम नहीं। कहा कि हिमाचल में कितनी बड़ी आपदा हुई। मोदी जी कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है, लेकिन आपदा में एक बार मुह नहीं दिखाया। आपदा में आने की बात तो छोड़िए, एक पैसा केंद्र से नहीं भेजा। राज्य सरकार को सारी स्कीमें रोकनी पड़ीं, क्योंकि सरकार के सारे पैसे, संपत्ति आपदा में लोगों की मदद के लिए लगा दी। उन्होंने पूछा कि आपदा के समय भाजपा के नेता कहां थे? उल्टा जो केंद्र से राहत राशि आनी थी उसे भी रोक दिया। आज राज्य सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। आपदा से हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर बहुत बोझ बढ़ा है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *