घर की छत में सोने के लिए बंद की थी आंखे दोबारा नहीं खुली

 

 

चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के हाकुंई गांव में घर की छत से नीचे गिरने व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय चमारू पुत्र होशियारा निवासी हाकुंई डाकघर दियोला के रूप में हुई। जोकि 27 जून को अपने कच्चे घर की छत में सो रहा था। उसी दौरान करवट बदलते हुए वह छत से नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले गए। जहां से उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा में उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही नकरोड़ पुलिस चौकी प्रभारी अशोक पठानिया अपनी टीम के साथ टांडा अस्पताल रवाना हो गए। सोमवार को उन्होंने टांडा में शव का पोस्ट मार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के स्पुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *