सीएम व अन्य मन्त्रियों का चम्बा आने पर होगा घेराव: जय सिंह

 

चंबा (जिला ब्यूरो)। चंबा में आने वाले प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों का भाजपा घेराव करेगी। क्योंकि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले एक वर्ष में एक लाख नौकरी देने की घोषणा की थी। वहीं सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने अपने 11 महीने के कार्यकाल में 15 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। आउट सोर्स कर्मचारी पिछले कई सालों से सरकारी विभागों में डयूटी कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही इन कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके अलावा अपने हक के लिए हड़ताल कर रहे जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को भी सरकार ने नौकरी से बाहर निकालने के फरमार जारी कर दिए हैं। यह बात भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने चंबा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव पहले प्रदेश की भोली जनता को गुमराह किया। झूठे वायदे करके सत्ता तो हासिल कर ली। लेकिन अब जनता से किये वायदों को पूरा करने में सरकार आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि ओपीएस को लेकर जहां सरकार बड़ी -बड़ी बातें कर रही हैं। तो वहीं सरकारी विभागों के सभी कर्मचारियों को अभी तक ओपीएस का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाया है। कई सरकारी विभाग ऐसे भी हैं जहां पर काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को छह महीने से वेतन नहीं मिला है।जनता विरोधी फैसले लेने वाली सरकार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का चंबा पधारने पर घेराव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *