चांजू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बियर साइट में पत्थर गिरने से एक कामगार की मौत, दो घायल

 

चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के चांजू में बन रहे हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बियर साईट में पत्थर गिरने से एक कामगार की मौत हो गई। जबकि एक कामगार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। जहां यह प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान शिव कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी सलूणी के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान रवि कुमार निवासी चांजू के रूप में हुई है। जोकि शुक्रवार को दोपहर के समय जब भूमि कंपनी द्वारा बनाई जा रही पावर प्रोजेक्ट की बियर साईट में कार्य कर रहे थे। तो उसी दौरान अचानक पहाड़ी दरकी और पत्थर उनके उपर आ गिरे। जैसे ही पत्थर कामगारों के उपर गिर तो सभी कामगारों में अफरा तफरी मच गई। सभी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। लेकिन शिव कुमार सुरक्षित स्थान तक पहुंचने से पहले ही पत्थर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल रवि कुमार को अन्य कामगारों ने एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया। इस हादसे में कहीं न कहीं कंपनी की लापरवाही भी सामने आ रही थी। क्योंकि जहां पर बियर साईट का कार्य चल रहा है। वहां पर पत्थर गिरने का खतरा पहले से ही बना हुआ था। ऐसे में कंपनी को वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अपनाने चाहिए थे। लेकिन कंपनी ने इस दिशा में ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके परिणाम स्वरूप एक कामगार को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना की सूचना पाते ही नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहां पर मौजूद अन्य कामगारों के ब्यान कलमबद्ध किए। खबर लिखे जाने तक मृतक के शव का पोस्ट मार्टम नहीं हो पाया था। और पुलिस अपनी कार्यवाही को अंजाम दे रही थी। पोस्ट मार्टम के उपरांत ही शव परिजनों के स्पुर्द होगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *