ऐतिहासिक तीन दिवसीय सूही मेले का हुआ विधिवत शुभारंभ

 

चंबा। ऐतिहासिक तीन दिवसीय सूही मेला शनिवार को रंगारंग और पारंपरिक तरीके से शुरू हो गया है। यह मेला मुख्य रूप से रानी सुनयना के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने चंबा शहर में पानी की समस्या हल करने के लिए प्राण त्यागे थे। चंबा के राजमहल से शुरू होकर, माँ सूही के मंदिर तक पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं की शोभायात्रा के साथ मेले का आगाज हुआ।यह मेला प्रतिवर्ष चैत्र महीने में मनाया जाता है, जो चंबा के लोगों के लिए रानी सुनयना के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक इस मेले के दौरान गद्दी समुदाय की महिलाएं रानी को समर्पित पारंपरिक ‘घुरेही’ लोकगीत गाती हैं और रानी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *