
चंबा (रिंकू सिंह )। करियां वार्ड से जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राज सिंह ठाकुर ने आज करियां वार्ड से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
नामांकन भरने के दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर राज सिंह ठाकुर ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पंचायत में पारदर्शी व्यवस्था को प्राथमिकता देंगे।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने राज सिंह ठाकुर के समर्थन में नारेबाजी भी की।
अब करियां वार्ड में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
