धीरज नरयाल की ताजपोशी से चंबा की राजनीति में मची हलचल

Politics
चंबा। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की नई ताजपोशी ने जिला चंबा की राजनीति में उथल पुथल मचा दी है। चुनाव में सदर से टिकट के प्रबल दावेदार धीरज नरयाल को भाजपा ने चुनाव के बाद बड़ी जिम्मेदारी के रूप में जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। इस ताजपोशी से जहां उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। तो वहीं राजनीतिक गलियारे फिर से गर्म होने लग पड़े हैं। चुनाव के बाद धीरज नरयाल गुमनाम चल रहे थे। ऐसे में उनकी वापसी एक बड़े पद के साथ हुई है। जिला चंबा के इतिहास में भाजपा का जिला अध्यक्ष बनने वाले नेता चुनाव जरूर लड़ा है। चाहे वह पूर्व में रहे जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, जिया लाल कपूर, किशोरी लाल सहित अन्य नेता हों। ऐसे में लोग इसे 2027 के विधानसभा चुनावों के साथ भी जोड़ रहे हैं। हालांकि इसका पता चुनावों के दौरान की लग सकता है कि पार्टी किस नेता पर विस चुनाव में दाव खेलती है। फिलहाल धीरज नरयाल की ताजपोशी ने चंबा सदर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *