शक्तियों का गलत प्रयोग करने वाले पूर्व सांसद पर हो एफआईआर : जय सिंह

चंबा। जिला चंबा के विकास में खर्च होने वाली करोडों की धनराशि को पूर्व सांसद एवं वर्तमान कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने ज्वाली में ले जाकर खर्च कर दिया। सांसद रहते उन्होंने अपनी शक्तियों का गल्त प्रयोग करके चंबा की जनता के साथ धोखा किया। इसको लेकर चंबा के लोगों में उनके खिलाफ भारी रोष है। इसलिए बुधवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जय सिंह ने सदर थाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत के जरिए पूर्व सांसद एवं वर्तमान मंत्री के खिलाफ जांच करके एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी। जय सिंह ने बताया कि चंद्र कुमार ने दो से तीन बार चंबा-कांगड़ा लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपने अंतिम सांसद कार्यकाल में लाडा के तहत चंबा में खर्च होने वाली करोड़ाें की धनराशि को गैर कानूनी तरीके से अपने विधानसभा क्षेत्र में ले जाकर खर्च कर दिया। जबकि इस धनराशि को चंबा के विकास पर खर्च किया जाना था। लेकिन सत्ता में होने के चलते उन्होंने चंबा के लोगों के साथ धोखा किया। उस दौरान भी इस आवाज को उठाया गया था।
उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद ने अपनी शक्तियों का गल्त प्रयोग करते हुए लाडा की धनराशि को दूसरे विस क्षेत्र में ले जाकर खर्च किया। जबकि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान चंबा में कोई भी विकास का कार्य नहीं करवाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करके लाडा के तहत खर्च की गई धनराशि का पूरा रिकॉर्ड लें। उसके आधार पर पूर्व सांसद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करें। अब चंबा की जनता को यभी भी चिंता सता रही है कि वर्तमान में वह फिर सेद प्रदेश के मंत्री बने हैं। ऐसे में दोबारा से चंबा का पैसा अपने विस क्षेत्र में ले जाकर खर्च कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *