नाबालिग से किया दुराचार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

चंबा। जिला में एक बार मानवता फिर से शर्मसार हुई है। इस बार एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुराचार किया है। इसको लेकर नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है। आरोप को पुलिस ने अपनी हिरासत में भी ले लिया है। यह मामला पुलिस के महिला थाना में दर्ज हुआ है। इसके चलते महिला पुलिस ही इस मामले की छानबीन कर रही है। जिला में इससे पहले भी नाबालिग के साथ दुराचार के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने ऐसा अपराध करने वाले कई आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भी डाला है। लेकिन बावजूद इसके जिला में इस प्रकार की घटनाएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले ऐसी घटनाएं मात्र ग्रामीण क्षेत्रों में ही देखने को मिल रही थी। लेकिन अब यह घटनाएं शहरी क्षेत्र में भी घटित होने लगी हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नाबालिग से दुराचार मामले में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *