चंबा पुलिस के ये अधिकारी व कर्मचारी डीजीपी डिस्क अवार्ड से हुए सम्मानित

चंबा। शिमला में आयोजित डीजीपी डिस्क अवार्ड में चंबा के विभिन्न थानों और चौकियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें चंबा में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, विजिलेंस एएसपी अभिमन्यु वर्मा, इंस्पेक्टर बाबू राम शर्मा, इंस्पेक्टर पंकज, सब इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह, हैड कांस्टेबल हेमराज व अनुज के नाम शामिल हैं। इसमें तीन पुलिस अधिकारी किन्ही कारणों से अवार्ड लेने के लिए शिमला नहीं जा सके। जबकि चार लोगों ने शिमला में आयोजित समारोह में जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के हाथों अवार्ड प्राप्त किया। इंस्पेक्टर बाबू राम शर्मा जब विजिलेंस में थे। तो उनकी कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर विभाग ने उनका नाम डीजीपी अवार्ड के लिए भेजा था। इसके अलावा इंस्पेक्टर पंकज ने बतौर महिला थाना प्रभारी अपनी बेहतरीन सेवाएं दी। इसके लिए उन्हें यह अवार्ड प्राप्त हुआ। हालांकि मौजूदा समय में वह विजिलेंस में सेवाएं दे रही हैं। इसी तरह हेड कांस्टेबल हेम राज को दूसरी बाहर डीजीपी अवार्ड मिला है। इससे पहले वर्ष 2013 में उन्होंने साच पास में बर्फ में फंसे लोगों का रेस्कयू किया था। इसके लिए उन्हें डीजीपी डिस्क अवार्ड मिला था। इसी तरह अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए पुलिस विभाग ने डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *