करियां में भाजपा प्रत्याशी के हक में राज सिंह ठाकुर ने किया धमाकेदार प्रचार 

चंबा। चंबा में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राज सिंह ठाकुर ने बीड़ा उठा लिया है। वीरवार को राज सिंह ने करियां पंचायत में भाजपा प्रत्याशी के हक में प्रचार किया। उन्होंने करियां बाजार के सभी दुकानदारों के पास जाकर भाजपा प्रत्याशी के बारे में जानकारी दी। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाया। राज सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। इसमें अब कुछ सवार ही बचे हैं। रोजाना इस जहाज के सवार उतरकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लोक सभा चुनाव में जहां चंबा-कांगड़ा लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज जहां रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे तो वहीं प्रदेश की अन्य सीटों पर भी भाजपा भारी मतों के साथ जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि चंबा में कांग्रेस सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में विकास के कोई भी कार्य देखने को नहीं मिले हैं। लेकिन अब चंबा में हर्ष महाजन और राजीव भारद्वाज के नेतृत्व में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। क्योंकि हर्ष महाजन बतौर राज्य सभा सांसद चंबा के विकास के लिए कार्य करेंगे। तो वहीं चुनाव जीतने के उपरांत लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज चंबा के विकास की पैरवी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *