प्रियंका गांधी की जनसभा में भारी भीड़ जुटाकर विधायक नीरज नैयर ने विरोधियों को दिया करारा जवाब

 

चंबा। चंब चौगान में अखिल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली में चंबा सदर विधायक नीरज नैयर ने विशाल जनसमूह ईकठ्ठा करके जहां अपनी लोकप्रियता का प्रमाण दिया तो वहीं उन्होंने अपने विरोधियों का भी मुंह बंद कर दिया। इस रैली में जिला के पांचो विस क्षेत्र के नेता तो मौजूद थे। लेकिन पांचो विस क्षेत्रों की जनता में इसमें शामिल नहीं थी। चुराह से कुछ संख्या में लोग इस जनसभा में मौजूद हुए। जबकि अन्य विस क्षेत्रों से कम लोग इस जनसभा में देखने को मिले। बावजूद इसके सदर विधायक नीरज नैयर ने इस जनसभा में भारी जनसमूह ईकठ्ठा कर दिखाया। जैसे ही प्रियंका गांधी स्टेज पर पहुंची तो पंडाल में मौजूद भीड़ को देखकर वह काफी खुश हो गई। इस भीड़ को देखने के उपरांत उन्होंने दूसरी नजर सदर विधायक की तरफ दौड़ाई। जिन्होंने इस भीड़ को ईकठ्ठा किया था।

 

इसके बाद सदर विधायक ने उन्हें चंबा का पारंपरिक चंबा रूमाल देकर सम्मानित भी किया। प्रियंका गांधी के भाषण से पहले सदर विधायक नीरज नैयर ने संबोधन किया। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का उल्लेख किया। कहा कि जो सरकार विधायकों की खरीद फरोख्त कर सकती है। वह सरकार आम लोगों का भला कैसे कर सकती है। आज पूंजीपतियों के कर्ज सरकार माफ कर रही है। जबकि गरीब किसान कर्ज तले आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उनके भाषण के दौरान पूरा पंडाल नीरज नैयर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। युवा कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के सामने भी नीरज नैयर जिंदाबाद के नारे लगाकर यह साबित कर दिया। कि यह भीड़ सदर विधायक की मेहनत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *