सदर विधायक नीरज नय्यर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कर लगाया मास्टर स्ट्रोक

 

चंबा। चंबा में लोकसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले सदर विधायक ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ पारी खेलने का काम किया है। शुक्रवार को विधायक ने भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि से लेकर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया। जबकि इस बात की भनक भाजपा संगठन को भी नहीं लग पाई।

 

शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। ऐसे में भाजपा को अलविदा करके गए कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी की जीत में रोड़ा भी बन सकते हैं। सदर विधायक ने भाजपा के इन कार्यकर्ताओं को अपने निवास में बुलाकर टोपी और हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। तो वहीं इन कारकर्ताओं को कांग्रेस प्रत्याशी जिताने की जिम्मेदारी भी दी। हैरानी इस बात की है कि भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा में रोककर नहीं रख पा रहा है। इसके पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। यदि अब भाजपा प्रत्याशी की हार होती है तो कहीं न कहीं भाजपा खुद इसकी जिम्मेदार होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *