
चंबा। सरोल जिला परिषद वार्ड से विजय कुमार ने पंचायत चुनावों को लेकर अपनी चुनावी हुंकार भर दी है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वार्ड में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
विजय कुमार ने कहा कि सरोल वार्ड के हर गांव की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाकर समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर जनसेवा करेंगे और बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए कार्य करेंगे।
विजय कुमार के चुनावी मैदान में उतरने के बाद उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में उनके समर्थन में लगातार लोगों का जुड़ाव बढ़ रहा है और वार्ड में चुनावी माहौल गरमाने लगा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विजय कुमार एक मिलनसार और जनसेवा की भावना रखने वाले व्यक्ति हैं, जिनसे क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
अब सरोल जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।
